जोशी मार्केट के नर्वदेश्वर मंदिर में महिला भक्त मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव

हिण्डौन सिटी /जोशी मार्केट स्थित नर्वदेश्वर मंदिर में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया।नर्वदेश्वर मंदिर में महिला भक्त मण्डल की महिलाओं ने रंग और गुलाल के साथ फूलों की होली खेलकर मनाया गया। जिसमे गोमती महिला भक्त मंडल की प्रभाजोशी, अनिता जोशी, बबली, आशाजोशी, ओमलता, आरती, भक्त मंडल मंडावर की कमलेश, सुगरण देवी, निर्मला, मंजू, मुनेश, रामकली, मुन्नी देवी, प्रेम देवी, और ढोलक वाला कौशल सिंह हरदेव भक्तमंडल की शिवरानी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, कुसुम शुक्ल, कविता, मधु, मिथिलेश, मंजू पाठक, आदि ने जमकर होली खेली ओर सभी महिलाओं ने भजन और होली गायन कर धूमधाम से मनाया फागोत्सव। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने फूर्लो की वर्षा कर एक दूसरे से गले मिलकर गुलाल लगाकर ईश्वर से सभी के लिए सुख शांति की कामना की।और सभी को होली महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।