हिण्डौन के श्री राधारमण जी मंदिर में फागोत्सव आज

हिण्डौन / फागुन माह में एक और जहां रंग गुलाल और अबीर से होली खेलकर होली का त्यौहार मनाया जाता है वहीं मंदिरों में फूल होली एवं होली गायन का प्रचलन है। नीम का बाजार स्थित राधारमण जी मंदिर के महंत एवं पुजारी जी रमा पराशर ने बताया कि राधारमण जी मंदिर में शनिवार को दोपहर तीन बजे से मंदिर प्रांगण में फागोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे होली गायन के साथ फूल होली भी खेली जाएगी जिसमे शहर के सभी भक्त एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।