औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा में हुए हादसे की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल।

औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा में काम करते समय तीन मजदूरों के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने जिसमें बबलू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम भरा पचपेड़ा की दुखद मृत्यु की सूचना पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे किसान नेता देव स्वरुप पटेल को उनके परिजन राहुल कुमार ने बताया की काम कराने वाले ठेकेदार की घोर लापरवाही रही है मृतक की पत्नी श्रीमती नेहा देवी ने अपनी पीड़ा बताते हुए अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों के पालन पोषण की विकराल समस्या बताते हुए ठेकेदार से आर्थिक मदद की मांग की

किसानों नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि मृतक के परिवार की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने जिलाधिकारी महोदय एवं उप जिलाधिकारी अमरिया से परिजनों के सामने ही दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराने का आग्रह किया इसके बाद किसान नेता देव स्वरूप पटेल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे यहां पर भी मौजूद भरा पचपेड़ा के ग्राम वासियों ने मृतक मजदूर बबलू के परिजनों की मदद की समस्या रखी परिजनों से मिलने अपर जिलाधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने वार्ता की ग्राम भरा पचपेड़ा में अमरिया तहसीलदार मौके पर गए और परिजनों से बात की

किसान नेता पटेल ने घायल मजदूर राज पुत्र राजू को देखने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना

ग्राम कनाकोर के ओमकार गंगवार की अग्निकांड में मृत्यु पर ग्राम प्रधान कपिल गंगवार के साथ नायब तहसीलदार से शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने को बात की है।