रात के अंधेरे में हॉस्पिटल पहुंची लाश, कौन थी वो महिला जो छोड़कर गई युवक की लाश

श्रीगंगानगर के सादुलशहर से बड़ी खबर सामने आई है जहां तीन दिनों से घर से लापता चल रहे 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात एक महिला युवक को मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल छोड़कर चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से भी इनकार कर दिया, जिसके चलते अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।