वकीलों का अनोखा विरोध: सरकार पर सीधा वार

श्रीगंगानगर के उपखण्ड सूरतगढ़ में वकीलों ने सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। 27 दिनों से दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे वकीलों ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के मुखौटे लगा हाथ में "गरीब सरकार" के पोस्टर लेकर बीच बाजार में "सहायता" मांगी।

नये न्यायालय भवन के बजट और अतिरिक्त अपर जिला न्यायालय की मांग....

वकीलों की मांग है कि नये न्यायालय भवन के लिए बजट जारी किया जाए और अतिरिक्त अपर जिला न्यायालय की स्थापना की जाए। यह मांग अब आंदोलन से आगे बढ़कर सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल बन चुकी है।

आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता का स्वास्थ्य गिरता जा रहा....

आमरण अनशन पर बैठे अधिवक्ता सतवीर सिहाग का स्वास्थ्य गिरता जा रहा है। उनका सात दिन में साढ़े सात किलो वजन कम हो गया है। वकीलों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है, जिससे उनकी स्थिति और भी खराब हो रही है।