महिला से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

श्रीगंगानगर जिले भर में पुलिस का जनाजा निकला हुआ प्रतीत हो रहा है जिससे पूरे जिले में ही अवैध धंधे सारी सीमाएं लांघ रहे है और बदमाश बेखौफ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है इसी की वानगी आज श्रीगंगानगर के पदमपुर में देखने को मिली। पदमपुर की धान मंडी रोड पर दिनदहाड़े लूट का प्रयास हुआ। बाइक सवार युवक ने केनरा बैंक के पास जा रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा छीनने की कोशिश की अचानक हुये हमले से घबराई महिला ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV कैमरे खंगालने में जुटी है

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल....

इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले में अवैध धंधे सारी सीमाएं लांघ रहे हैं और अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है।

पुलिस जांच जारी....

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। लेकिन सवाल यह है कि क्या पुलिस अपराधियों को पकड़ पाएगी और जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रख पाएगी?