आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने कर्मचारी घोषित करने की मांग,शहर में रैली निकाल कर किया जमकर विरोध प्रदर्श

बैकुंठपुर।आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने प्रेमाबाग प्रांगण में जायज मांगो को ले कर दो दिवसीय हड़ताल में जाने से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य ठप पड़ा हुआ है आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित कर वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1975 से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत संचालित समेकित बाल विकास योजना में देशभर में लगभग 24 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवाएं दे रही हैं कर्मियों का कहना है कि बच्चों के पोषण, टीकाकरण, गर्भवती व धात्री माताओं की देखभाल के साथ-साथ बीएलओ, जनगणना, पल्स पोलियो, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी जैसे कई शासकीय कार्य भी उनसे कराए जाते हैं, जिससे उन्हें प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक काम करना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा, केवल अल्प मानधन दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों ने आज प्रेमाबाग प्रांगण से कुमार चौक तक भव्य रैली निकाल कर विरोध प्रदर्श कीया गया जिसके बाद बैकुंठपुर नायब तहसीलदार शुभ खोसले को माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन (6?8 फरवरी 2026, पुरी) के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की गई है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी घोषित कर वेतनमान एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ अविलंब प्रदान की जाए अन्यथा आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है