यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर यादव समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कोरिया कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बैकुंठपुर। फिल्म ?यादव जी की लव स्टोरी? के कथित आपत्तिजनक प्रस्तुतीकरण को लेकर यादव समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर एवं प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को आपत्तिजनक एवं गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। समाज के लोगों का आरोप है कि फिल्म के कुछ दृश्य एवं संवाद से समाज विशेष की गरिमा को ठेस पहुंची है, जिससे सर्व यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं प्रतिनिधियों ने कहा कि यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाता आया है। ऐसे में किसी फिल्म के माध्यम से समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की प्रस्तुति से सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि समाज की भावनाओं और आस्थाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि जिला कोरिया जिला अध्यक्ष राम विनोद यादव,बलराम यादव,रामसिहासन यादव,राम यादव,हेमंत यादव,सरवन यादव,मारकंडे यादव ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।