पंचायत सचिवालय पचोखरा में ताला तोड़कर चोरी, सीसीटीवी व सोलर प्लेट समेत लाखों का सामान गायब

थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचोखरा स्थित पंचायत सचिवालय में बीती शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सरकारी कार्यालय से जरूरी सामान चोरी कर ले गए।
पंचायत सचिव मान प्रताप सिंह द्वारा थाना पचोखरा में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, चोर 4 सीसीटीवी कैमरे, 6 सोलर प्लेट, 4 पानी के कैम्पर, 4 एलईडी लाइटें, 1 दवाई छिड़काव मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक वर्ष के भीतर यह दूसरी चोरी की घटना है। पूर्व में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।