बाइक को बचाने में अर्टिगा नाले में पलटी, सात घायल

रजावली?पचोखरा थाना बॉर्डर स्थित एटा?टूंडला रोड के भदेवा तिराहे पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बाइक को बचाने के प्रयास में अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए नाले में पलट गई। हादसे में बाइक सवार पिता?पुत्री समेत कार में सवार कुल सात लोग घायल हो गए।

घायलों को एम्बुलेंस समय पर न मिलने के कारण टेम्पो से सीएचसी टूंडला भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। मामले की जांच की जा रही है।