मुरादाबाद त्योहार और परीक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय......

मुरादाबाद त्योहार और परीक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट! सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय......

मुरादाबाद में होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने कहा सभी फायर स्टेशन को निर्देश दिए हैं,24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे

साथ ही मुरादाबाद में सभी फायर टेंडर को एक दम दूरस्थ रखेंगे और रात्रि में एक बार सभी फायर टेंडर को स्टार्ट करके चेक करेंगे और उसकी रिपोर्ट डेली देगे। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन विभाग की व्यवस्था एकदम दुरुस्त है। सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने कहा कि आगामी रमजान और होली को देखते हुए जनपद के सभी होटल,रेस्टोरेंट,हॉस्पिटल,स्कूल कॉलेज,मॉल को आग्नि सुरक्षा चेक करने के आदेश दिए है सभी अपने प्रभारी क्षेत्र में चेक करेंगे और साथ ही फायर मॉक ड्रिल के साथ अग्नि परीक्षण भी देगे और साथ ही सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के मुरादाबाद जनता से अपील की है कि सभी लोग अपनी अपनी संस्थानों को इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी ऑडिट करवा ले और जो तारों में कमियां है उन्हें दुरुस्त करवा ले जिससे शॉट सर्किट वाली आग से बचा जा सके।