मुरादाबाद कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग ने पाया काबू;: सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय.........

मुरादाबाद। शनिवार को देर रात बुध बाजार में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई आग की सूचना जैसे ही अग्निशमन विभाग को मिली तभी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रवाना किया गया और साथ ही सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय के नेतृत्व में मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा, एफएफएसओ मोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे और साथ ही तीन फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया आग दुकान के नीचे से ऊपर वाली मंजिल तक आग ने भयानक रूप ले लिया था और साथ ही सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि तीन फायर टेंडर ने आग को बुझा दिया है जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है,आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा आग कैसे लगी। दुकान स्वामी सुमित कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है और कहा काफी नुकसान हो गया है जिसका आकलन लगाया जाएगा।