मिशन जीरो स्क्रैप के तहत अहमदाबाद मंडल ने स्क्रैप बिक्री में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

मिशन जीरो स्क्रैप के तहत अहमदाबाद मंडल ने स्क्रैप बिक्री में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने ?मिशन जीरो स्क्रैप? के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025?26 के दौरान अब तक ₹61.53 करोड़ मूल्य की स्क्रैप सामग्री का निपटान किया है। यह उपलब्धि मिशन जीरो स्क्रैप के अंतर्गत अहमदाबाद मण्डल की अपने सभी प्रतिष्ठानों एवं इकाइयों को स्क्रैप-मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

रेलवे प्रशासन द्वारा अप्रयुक्त, परित्यक्त एवं अप्रचलित सामग्री के सुव्यवस्थित निष्पादन के माध्यम से न केवल राजस्व अर्जित किया जा रहा है, बल्कि परिसंपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन एवं स्वच्छ परिसर सुनिश्चित किया जा रहा है।

अहमदाबाद मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार की स्क्रैप सामग्री की बिक्री की जा रही है, जिनमें स्क्रैप रेल, अन्य पी-वे (P-Way) सामग्री/स्लीपर, माइल्ड स्टील एवं कास्ट आयरन स्क्रैप, स्क्रैप बैटरियां, प्लास्टिक सामग्री, अपशिष्ट कागज, स्क्रैप लकड़ी तथा तांबा, एल्युमिनियम एवं पीतल जैसे अलौह धातु स्क्रैप शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, परित्यक्त कोच, वैगन एवं लोकोमोटिव भी नियमानुसार बेचे जाते हैं।

?मिशन जीरो स्क्रैप? के अंतर्गत यह उपलब्धि अहमदाबाद मण्डल के कुशल परिसंपत्ति प्रबंधन, बेहतर हाउसकीपिंग तथा स्क्रैप सामग्री की समय पर पहचान एवं निपटान के माध्यम से संसाधनों के इष्टतम उपयोग के सतत प्रयासों को दर्शाता है।