*फिरोजाबाद कायस्थ समाज के महानगर अध्यक्ष बने हेम कुमार कुलश्रेष्ठ*

संवाद सिटी अपडेटशहर के प्रतिष्ठित अमर शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिक्षक हेम कुमार कुलश्रेष्ठ को कायस्थ समाज की प्रदेश कार्यकारणी द्वारा सर्वसम्मति से महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज के लिए समर्पित, कर्मठ और सुयोग्य युवा के रूप में उनकी दक्षता, अनुभव और ऊर्जावान नेतृत्व समाज के लिए उपयोगी साबित होगा।

हेम कुमार कुलश्रेष्ठ ने अपनी नियुक्ति पर समाज की प्रगति और एकता के लिए काम करने का संकल्प लिया और बताया कि उनकी प्राथमिकता समाज के युवा वर्ग को आगे बढ़ाने की रहेगी। कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष करण माथुर, जिलाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) प्रशांत चौधरी, जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) तरु शिवम कुलश्रेष्ठ आदि ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मयंक भटनागर, डॉ अतीत श्रीवास्तव, नरेश सक्सेना, एडवोकेट राजेश कुलश्रेष्ठ, प्रमोद श्रीवास्तव एड, संजय जौहरी, इंजीनियर सुनील कुलश्रेष्ठ, सर्वेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, दिनेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट गौरांग कुलश्रेष्ठ, विवेक माथुर, वैभव श्रीवास्तव, दीपांकर कुलश्रेष्ठ, कोमल सक्सेना, रजत श्रीवास्तव, सुजीत अस्थाना, अमित खरे, गगन कुलश्रेष्ठ, राजेन्द्र श्रीवास्तव आदि कायस्थ समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।