महाशिवरात्रि पर शांतेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम कावड़ अर्पित

फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शांतेश्वर महादेव मंदिर, सांती में प्रथम कावड़ का गंगाजल रात्रि 12:00 बजे के तुरंत बाद अर्पित किया गया। यह पावन कार्य भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह द्वारा संपन्न किया गया।

इस पावन अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राजकुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश सोलंकी, जिला अध्यक्ष दीपक सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुंदर यादव, जिला प्रभारी शीलू सिकरवार, मंडल महासचिव अन्नू जादौन, मंडल संगठन मंत्री अजेश ठाकुर, बॉबी ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मिलिक मेला अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र पाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। पूरे मंदिर परिसर में "हर हर महादेव" के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।इस दौरान शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से देश, समाज और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना की। भक्तों के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।