चोला स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 1.45 लाख जुर्माना वसूला

चोला स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 1.45 लाख जुर्माना वसूला

रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष 138 यात्रियों का ट्रायल

440 लोगो ने बनवाई एम एस टी और 24045 लोगो ने लिया टिकट

प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने तथा रेलवे राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा चोला स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,हरिमोहन एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक, टूंडला अमित आनंद के मार्गदर्शन में तथा मंडल यातायात प्रबंधक, टूंडला पूर्वी गर्ग एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक, टूंडला ए.के. सिन्हा के नेतृत्व में 30 जनवरी को आयोजित किया गया।

चेकिंग के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के समक्ष 138 यात्रियों का ट्रायल किया गया। इसके अतिरिक्त चोला स्टेशन पर 04 ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 247 मामलों में ₹1,45,565/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 82 मामलों से ₹28,670/-, अनियमित टिकट के 26 मामलों से ₹9,975/- तथा गंदगी फैलाने के 01 मामले में ₹100/- का जुर्माना शामिल है।

मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान के प्रभावस्वरूप खुर्जा खंड के सभी 13 स्टेशनों टिकट बिक्री में बढ़त हुई। दिनांक 29 जनवरी को इन 13 स्टेशनों पर 234 लोगो द्वारा एम एस टी और 16022 लोगो द्वारा टिकट लिया गया इसी क्रम में चेकिंग अभियान के फलस्वरूप दिनांक 30 जनवरी को इन 13 स्टेशनों पर 440 लोगो द्वारा एम एस टी और 24045 लोगो द्वारा टिकट लिया गया

इस अभियान मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, प्रयागराज दिवाकर शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, खुर्जा जंक्शन, यातायात निरीक्षक, खुर्जा जंक्शन विशाल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक, अलीगढ़ एवं टूंडला, टीटीई स्टाफ के साथ-साथ आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

यात्रियों को Rail One App के माध्यम से टिकट लेने एवं 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध 3% विशेष छूट का लाभ उठाकर अपने सफर को स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए भी जागरूक किया गया।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।