अहमदाबाद-तिरुच्चिरापल्ली और हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद-तिरुच्चिरापली साप्ताहिक स्पेशल और हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे विशेष किराये पर विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है

ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल, जिसे 26 फरवरी, 2026 तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल जिसे 01 मार्च, 2026 तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर 03 जनवरी, 2027 तक कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल, जिसे 25 फरवरी, 2026 तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर 30 दिसंबर, 2026 तक कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09526 नाहरलगुन-हापा स्पेशल, जिसे 28 फरवरी, 2026 तक अधिसूचित किया गया था उसे अब बढ़ाकर 02 जनवरी, 2027 तक कर दिया गया है।

ट्रेन संख्?या 09419 और 09525 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 01 फरवरी, 2026 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।