पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल की तीन ट्रेनों के समय में संशोधन

पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल की तीन ट्रेनों के समय में संशोधन

पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति में वृद्धि करने एवं समयपालनता को और बेहतर बनाने के उद्देश से अहमदाबाद मण्डल की तीन ट्रेनों के समय में (साबरमती से महेसाणा के बीच) आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन 01 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। जो इस प्रकार है।

1. ट्रेन संख्या 12462 साबरमती जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साबरमती से 16:45 बजे के स्थान पर 16:55 बजे प्रस्थान करेगी तथा महेसाणा स्टेशन पर पर आगमन/प्रस्थान समय का समय 17:28/17:30 बजे के स्थान पर 17:38/17:40 बजे रहेगा।

2. ट्रेन संख्या 12548 साबरमती आगरा कैंट एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन)/ट्रेन संख्या 22548 साबरमती?ग्वालियर एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) साबरमती से 16:55 बजे के स्थान पर 17.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा महेसाणा स्टेशन पर पर आगमन/प्रस्थान समय का समय 17:40/17:42 बजे के स्थान पर 17:47/17:49 बजे रहेगा।

3. ट्रेन संख्या 79431 साबरमती मेहसाणा डेमू साबरमती से 17:05 बजे के स्थान पर 17:10 बजे प्रस्थान करेगी तथा चांदखेड़ा 17:16/17:17 बजे, खोडियार 17:22/17:23 बजे, कलोल 17:32/17:33 बजे, झुलासण 17:42/17:43 बजे, डांगरवा 17:50/17:51 बजे, आंबलीयासन 17:57/17:58 बजे, जगुदन 18:06/18:07 एवं महेसाणा 18.28 बजे पहुंचेगी।