विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, रामलीला मैदान मिहींपुरवा में उमड़ा जनसैलाब

विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, रामलीला मैदान मिहींपुरवा में उमड़ा जनसैलाब

मिहींपुरवा/बहराइच नगर के रामलीला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूज्य वीरेंद्र गिरी जी महाराज रहे । मुख्य वक्ता के रूप में धर्म जागरण प्रमुख प्रचारक सर्वेश कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुई । अपने उद्बोधन में वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने हिन्दू समाज को एकजुट रहने, सनातन संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संस्कारवान बनाने पर बल दिया । वहीं मुख्य वक्ता सर्वेश कुमार ने कहा कि समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव से ही राष्ट्र सशक्त बनता है । उन्होंने लोगों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया ।

सम्मेलन का आयोजन वाशु मद्धेशिया, जुगल पोरवाल एवं अन्य हिन्दू संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया । कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी बाबूलाल शर्मा व अभिषेक वर्मा ब्लॉक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । इनके अलावा क्षेत्र के कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

अंत में सभी आगंतुकों के लिए समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर भोजन कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

संवाददाता फिरोज अहमद