फिरोजपुर में यूआरएमयू से टूटकर एनआरएमयू में आए कार्यकर्ता

फिरोजपुर में यूआरएमयू से टूटकर एनआरएमयू में आए कार्यकर्ता

फिरोजपुर में यूआरएमयू के रवि कुमार सहायक शाखा सचिव लगभग 4?5 पदाधिकारियों सहित 80-100 कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजदूर विरोधी नीतियों से असहमति जताते हुए स्वेच्छा से एनआरएमयू की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल होने वाले सभी साथियों का एनआरएमयू के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड प्रवीण कुमार, मंडल मंत्री कामरेड शिव दत्त, मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सहायक मंडल मंत्री कामरेड संपन्न कुमार, मंडल महिला संयोजक कामरेड तनमन शर्मा सहित मंडल व शाखा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नव-शामिल साथियों को हार पहनाकर सम्मानित किया गया।

एनआरएमयू के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नए साथियों से जुड़े मजदूरों के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से प्रयास करेगा।