सुभाष चौक पार्क में नेताजी को माल्यार्पण कर जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने मनाई जयंती

गंदगी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, झाड़ू उठाकर खुद की सफाई ,नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

23 जनवरी, शुक्रवार को जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी नेता शहर के पत्थरकटा स्थित शुभाष चौक पार्क पहुंचे, जहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया जाना था।मौके पर पहुंचने पर पार्क के अंदर व बाहर भारी गंदगी फैली हुई मिली। नगर पालिका की ओर से न तो साफ-सफाई कराई गई थी और न ही चूना छिड़काव किया गया था। इस लापरवाही को देखकर प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हाथों में झाड़ू-पोंछा लेकर स्वयं सफाई अभियान शुरू कियापदाधिकारियों ने पानी डालकर पार्क की धुलाई की और नगर पालिका मुर्दाबाद,व्यापार मण्डल जिंदाबाद,सुभाष चन्द्र बोस अमर रहें के नारे लगाए।सफाई के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नेताजी के विचारों को स्मरण करते हुए उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नगर पालिका से सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा, अंगद सिंह चंदेल, राकेश मौर्य, शोनू ठाकुर, देवनाथ धाकड़े, आशीष सरन, मिन्टू सोनी, हिमांशु दीक्षित, अनिल अग्निहोत्री, बुद्धराज धाकड़ी, राजा सिंह कछवाह सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे।