खेरागढ़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

खेरागढ़।

पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, गरीबों के मसीहा एवं छह बार के विधायक, बाह-भदावर राजघराने के महाराजा परम आदरणीय श्रीमत महाराजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर जी का जन्मदिवस खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेवा और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जारोलिया स्कूल, सैया में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा स्कूली बच्चों के साथ केक काटा गया तथा बच्चों को ट्रॉफी वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायों को गुड़ खिलाया गया एवं बंदरों को केला खिलाकर महाराजा साहब की दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में बाह विधायक सहयोगी एवं पूर्व प्रत्याशी खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र रमाकांत ठाकुर ?रामू भैया?, अशोक सिंह सिकरवार (सरपंच), सी.पी. सिंह परमार (पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेरागढ़), राजवीर त्यागी (पूर्व प्रधान), पप्पू तोमर (पूर्व प्रधान), राजेंद्र जारोलिया, टिंकू धाकरे, मुनेंद्र कसाना, अनुज कसाना, दीपक धाकरे, कोमल परमार, रवि जारोलिया, लवकुश जारोलिया, मोहनकांत जारोलिया, नरेंद्र ठाकुर, अश्वनी शर्मा, मनीष सिकरवार, मुकेश जारोलिया, आकाश कुमार जाटव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सभी ने महाराजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।