राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा से रमाकांत ठाकुर की मुलाकात

आगरा - बाह विधायक माननीय महारानी पक्षालिका सिंह भदावर जी के सहयोगी, फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य एवं 92 खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रमाकांत ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार �बी.एल. वर्मा �(उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर देश के विकास, जनसेवा एवं बाह-खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। रमाकांत ठाकुर ने �मंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।