दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा का विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा का विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह सीनियर कमर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत खिलाड़ी पूजा का चयन विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 जनवरी 2026 से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में आयोजित की जाएगी।खिलाड़ी पूजा ने अपने सतत परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के माध्यम से न केवल भारतीय रेलवे बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी पूजा को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।