किसानों का उत्पीड़न तो सपा बसपा सरकारों में बर्दाश्त नहीं किया यह जानकारी कर लें अधिकारी - किसान नेता देवस्वरूप पटेल।

किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देवस्वरुप पटेल ने कहा कि उन्हें 2 दिन से सहकारी चीनी मिल से संबंधित गन्ना किसान भाई एवं बीसलपुर मंडी समिति से धान किसान भाई फोन करके अवगत करा रहे हैं कि तौल नहीं हो रही है इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत से वार्ता की एवं पूरे प्रकरण से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को अवगत करा दिया है उन्होंने कहा कि वह बहेड़ी पीलीभीत बरखेड़ा के गन्ना किसान भाइयों के पुराने गन्ना भुगतान एवं तौल की समस्या को लेकर कई दिनों व्यस्त थे और किर्गिस्तान में फंसे लोगों के प्रकरण में लगे होने के कारण वह बीसलपुर नहीं पहुंचे लेकिन शुद्ध किसान भाइयों का धान एवं गन्ना अभिलंब नहीं तोला गया तो वह 17 दिसंबर को कल 11:00 गन्ना एवं धान किसान भाइयों के हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ लामबंद होंगे

पटेल ने कहा कि बीसलपुर सहकारी चीनी मिल में कई कई दिन तक गन्ना किसान भाइयों का कड़ाके की ठंड में भी गन्ने की तौल ना होना अन्नदाता गन्ना किसान भाइयों का शारीरिक मानसिक और आर्थिक तरह से बीसलपुर चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न होना स्पष्ट प्रतीत होता है चीनी मिल 7 महीने से अधिक समय बंद रहती है और मरम्मत के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए हर वर्ष खर्च किए जाते हैं फिर यह चीनी मिल प्रारंभ करने के दिन से ही 4 घंटे चलकर 4 दिन बंद क्यों रहती है जबकि चीनी मिल के नवीनीकरण आधुनिकीकरण के लिए गन्ना किसान भाइयों और चीनी मिल एवं सरकार के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था जिस पर श्री जितिन प्रसाद ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एवं लखनऊ में मीटिंग के दौरान अवगत कराकर बीसलपुर सहकारी चीनी मिल का नवीनीकरण करने को वार्ता की थी इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अभिलंब प्रमुख सचिव एवं गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन क़ो अविलम्ब निर्देश देकर चीनी मिल के नवीनीकरण आधुनिकीकरण के लिए पीलीभीत जिला अधिकारी के माध्यम से बीसलपुर सरकारी चीनी मिल का एस्टीमेट बनवाने के लिए प्रस्ताव मांगा कई माह पूर्व प्रस्ताव भी शासन को गोपनीय रूप से भेज दिया गया जिसमें ना हम लोगों क़ो अबगत कराया गया विशेष सूत्रों से जानकारी मिलने पर सरकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष श्री नरेश शर्मा डायरेक्टर राजू भैया शर्मा आदि संचालक मंडल के लोगों श्री राकेश मित्तल से प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया लेकिन आज तक प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया सरकारी चीनी मिल के जी एम ने पत्र का जबाब प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध कराना माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी क़ो भी उचित नहीं समझा जिसका ही परिणाम है कि हमारे किसान बार-बार परेशान हो रहे हैं

अन्नदाता गन्ना किसान भाइयों के हितों को ध्यान रखते हुए किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने स्पष्ट कहा कि प्रधान प्रबंधक एवं सीसीओ सहकारी चीनी मिल बीसलपुर यह सुनिश्चित कर लें की किसान भाइयों के साथ उनका व्यवहार भविष्य में सही होना चाहिए एवं शासन की गन्ना किसानों एवं चीनी मिलों के नीति निर्देशन के विरुद्ध अपनी मनमानी करना छोड़ दें किसान नेता पटेल ने कहा कि वह ही नहीं सभी बीसलपुर चीनी मिल से संबंधित गन्ना किसान भाई एवं संचालक मंडल के डायरेक्टर डेलीगेट उपाध्यक्ष भी लगातार बार-बार कहते आ रहे हैं कि बीसलपुर जी एम एवं सीसीओ की कार्य प्रणाली गन्ना किसानों एवं चीनी मिल के हित में नहीं है कल किसान भाइयों ने गन्ना तौल ना होने पर परेशान होकर जी एम के विरुद्ध आंदोलन किया जिसमें उन्होंने अपने वीडियो में भी जी एम साहब बोला यह संस्कार है हमारे बीसलपुर पीलीभीत के किसान भाइयों के इसे जी एम किसानाे की कमजोरी न समझें

किसान नेता ने कहा कि जी एम सीसीओ को वेतन किसान भाइयों के उनके अंश सहकारिता की जो हिस्सेदारी है उससे ही मिलता है किसान नेता पटेल ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारी पीलीभीत महोदय से भी बार्ता कर आग्रह किया कि जब यह चीनी मिल की स्थिति थी तो उनको इसका उद्घाटन नहीं करना चाहिए था किसान नेता पटेल ने कहा की किसान भाइयों के हितों में क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के साथी इस तरह की ठंड में किसान भाइयों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों चाहे वह चीनी मिल के गन्ना किसानों का गन्ना कई कई दिन तक कढ़ाके की ठंड में तौल न करने वाले अधिकारी हों या शुद्ध किसान का धान खरीद न करने वाले ऐसे अधिकारियों की मनमानी शासन विरोधी कार्य प्रणाली किसानों के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे जनपद पीलीभीत में कहीं भी किसान भाइयों के धान की तौल एवं बीसलपुर सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा गन्ना किसानों के गन्ने की तौल 17 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे नहीं की गई तो 17 दिसंबर को धान एवं गन्ना किसान भाइयों के हित में यदि आवश्यक हुआ तो वह अपने क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ में अहिंसात्मक आंदोलन करने को बाध्य होंगे किसान नेता पटेल ने कहा कि धान एवं गन्ना किसान भाइयों के उत्पीड़न के पूरे प्रकरण से उन्होंने माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी को अवगत करा दिया है उन्हें विश्वास है कि अन्य समस्याओं की तरह ही अभिलंब श्री जितिन प्रसाद अधिकारियों को निर्देश देकर धान एवं गन्ना किसान भाइयों की समस्या का भी समाधान करायेगे किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा की कोई भी अधिकारी जिले में किसी बहम अहम में हो तो वह बरसों बरस जनपद पीलीभीत मे तैनात रहे अधिकारियों से जानकारी कर लें कि उन्होंने किसान मजदूर सहित जनता के उत्पीड़न को सपा बसपा की सरकारों में बर्दाश्त नहीं किया है अब तो यह पीलीभीत क्षेत्र श्री जितिन प्रसाद जी का है जो उत्पीड़न करेगा उसके विरुद्ध निश्चित तौर पर शासन हित एवं जनहित में कार्रवाई कराई जाएगी