पैरी-सिकासार कोडार नहर लिंक परियोजना* आरम्भ,  मार्च 2026 तक अथवा पहले निर्माण कार्य आरम्भ (संभावित)


रायपुर!सर्व समाज समन्वय महासभा के निरंतर प्रयासों एवं भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की दूरदर्शिता और विकास के अटल संकल्प के परिणामस्वरूप, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में जल से समृद्धि की दिशा में 45 वर्षों से लंबित कार्य को साकार किया। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के किसान एवं सर्व समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आदरणीय तुलाराम चंद्राकर जी झलप सहित छत्तीसगढ़ के समस्त किसान एवं सर्व समाज प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। महासभा, यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल (दुर्ग), प्रान्त संगठन मंत्री पवन साय तथा माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को उनके प्रेरक मार्गदर्शन, सहयोग और अथक प्रयासों के लिए विशेष आभार प्रकट करती है।

इस महान उपलब्धि को संभव बनाने में तुलाराम चंद्राकर सहित झलप परिक्षेत्र के किसानो, सर्व समाज, संत समाज, गुरुजनो, आदरणीय अजय जामवाल का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहा है।