वन्यजीव जंतु विसखपड़ा की तस्करी को ले जाते हुए दो शिकारियो को वनकर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा शिकारियो के पास से चार जीवजंतु विसखपड़ा बरामद पकड़े गए दोनों शिकारियो के विरुद्ध जीव संरक्षण अध

वन्यजीव जंतु विसखपड़ा की तस्करी को ले जाते हुए दो शिकारियो को वनकर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा शिकारियो के पास से चार जीवजंतु विसखपड़ा बरामद पकड़े गए दोनों शिकारियो के विरुद्ध जीव संरक्षण अधिनियम में अपराध पंजीकृत कर भेजा जेल�

"वनकर्मियों ने गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियो को न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूं के न्यायालय में पेश किया, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों शिकारियो को भेजा जेल"�

सहसवान (बदायूं) सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान के अंतर्गत बिल्सी सीमाक्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा वन्य जीव जंतु विसखपड़ा को जंगल से पकड़कर तस्करी के लिए ले जाने की जानकारी वन क्षेत्रधिकारी सहसवान अशोक कुमार त्यागी को किसी पशु प्रेमी द्वारा दी गई जिस पर वन क्षेत्रधिकारी ने तत्काल बिल्सी बीट प्रभारी शिवम शंखधार को टीम के साथ तत्काल उपरोक्त शिकारियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।�

बीट प्रभारी शिवम शंखधार तत्काल टीम के साथ ग्राम बादशाहपुर मंदिर के समीप पहुंचे जहां छुपे हुए दो शिकारियो को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास थेलों में छुपा कर रखे हुए चार वन्य जीवजंतु�

विसखपडा जीवित अवस्था में बरामद कर दिए पूछे जाने पर उपरोक्त लोगों ने अपना नाम विनोद पुत्र भीलेनाथ निवासी मेड़ता सिटी जिला नागौर राजस्थान तथा दूसरे ने अपना नाम महेंद्रनाथ पुत्र छोटे नाथ खवासपुर थाना मोसदा जिला जोधपुर राजस्थान बताया जब बीट प्रभारी शिवम शंखधार द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियो ने शिकार किए गए वन्य जीव जंतु विसखपड़ा की तस्करी करने के साथ-सा द उनके मुंह में पाए जाने वाली पोटली से काजल तैयार करने तथा तैयार काजल को बाजार में ऊंचे दामों में बेचना बताया।�

वन क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार त्यागी के निर्देश पर बीट प्रभारी बिल्सी शिवम शंखधार वनरक्षक द्वारा उपरोक्त दोनों शिकारियो के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51,39/51, 49बी/51 के अंतर्गत एस टू केश पंजीकृत कर गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियो को न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूं के न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों शिकारियो को गंभीर अपराध मानते हुए जिला जेल भेज दिया वन दरोगा विजय सिंह व बीट प्रभारी बिल्सी शिवम शंखधार के साथ श्यामवीर वनविद रामबाबू वनरक्षक पुष्पेंद्र वनरक्षक सहित कई बनकर्मी शामिल थे।