जलेसर/एटा:

आज दिनांक 01/08/2...">
जलेसर/एटा:

आज दिनांक 01/08/2...">
जलेसर/एटा:

आज दिनांक 01/08/2...">

एटा/जलेसर: सकरौली के कोसमा में आयोजित हुई भाजपा की मासिक मण्डल बैठक।

*एटा/जलेसर: सकरौली के कोसमा में आयोजित हुई भाजपा की "मासिक मण्डल बैठक"।*


जलेसर/एटा:

आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार को जनपद एटा की विधानसभा जलेसर के मण्डल सकरौली अंतर्गत ग्राम पंचायत घर, कोसमा में आयोजित "मासिक मण्डल बैठक" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मासिक मण्डल बैठक कार्यक्रम में जलेसर भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने भाजपा कार्य कर्ताओं के साथ सहभागिता निभाई।
मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस विशेष अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा एटा संतोष चौहान, मण्डल अध्यक्ष सकरौली संजय कुशवाहा, मण्डल महामंत्री शिवांशु भारद्वाज के अलावा समस्त बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, सेवा और संगठन भाव को जलेसर भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर एवं जिलामहामंत्री संतोष चौहान ने नमन किया।


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।