Chandauli News:राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव का रंगारंग आयोजन,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

मार्चपास्ट, नृत्य-नाटिकाओं और थीम आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया।राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और शैक्षणिक गरिमा के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रेसीडेंट नजमा रुस्तम,स्कूल के एम.डी. शाहिद अली, डायरेक्टर परवीन रस्तम,चेयरमैन एम.डी. शाह आलम, वाइस प्रिंसिपल विभा सिंह और वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वार्षिक समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक मार्चपास्ट से हुआ। स्कूल की विभिन्न हाउस टीमों ने अनुशासन और तालमेल के साथ आकर्षक मार्च प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल से किया गया।बच्चों ने स्वागतगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होती रहीं। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने पूरे सभागार में सकारात्मक ऊर्जा भर दी। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर, सूफी डांस, एकलव्य थीम, ?तारे ज़मीन पर? से प्रेरित प्रस्तुति, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रंग-बिरंगी झांकी और थीम आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। कलाकार बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रशिक्षण का अद्भुत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल विभा सिंह और डायरेक्टर परवीन रूस्तम ने वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर चेयरमैन एम.डी. शाह आलम ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखकर गर्व होता है। शिक्षा का अर्थ केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनमें नैतिकता, अनुशासन और संस्कारों का विकास करना भी है। स्कूल हमेशा इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।प्रबंधक परवीन वारसी ने अपने संबोधन में कहा कि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल बच्चों को केवल पढ़ाई से आगे बढ़कर मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देता है। आज बच्चों ने जिस निष्ठा और रचनात्मकता के साथ प्रस्तुतियाँ दीं, वह उनके उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट तस्वीर है।कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रेसीडेंट नजमा रुस्तम ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।पूरे समारोह में विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और बच्चों की कला से गूंजता रहा। अभिभावकों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल बना दिया। लगातार तालियों की गड़गड़ाहट और मंच पर बच्चों की झिलमिलाती चमक ने वार्षिक उत्सव को यादगार बना दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की अंजूम वारसी, डा शबीना खान,साहीन परवीन, विद्यालय की अध्यापिका वंदना,नूरी,बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, राधेश्याम द्विवेदी,वृक्ष बंधु डॉक्टर परशुराम सिंह, गुरुदेव चौहान, राहुल पांडेय, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।