फिरोजपुर मंडल के सभी स्टेशनों से छठ पर्व मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की है! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी...

फिरोजपुर मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर छठ पर्व मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना एवं ढंढारी कलां रेलवे स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की है।रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का भी संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त रेलवे कर्मचारी सहित अधिकारियों की तैनाती की गयी है। इसके अलावा मंडल के स्काउट्स एंड गाइड्स के कर्मी विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं आदि का निरंतर मार्गदर्शन और सहायता कर रहे हैं।रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु 21 से 24 अक्टूबर के दौरान 10 त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया गया है। 21 से 23 अक्टूबर,के दौरान फिरोजपुर मंडल से 3,28,138 यात्रियों ने अपने गंतव्य की ओर सफर किया।25 अक्टूबर को दो त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। त्यौहार स्पेशल 05050 जो अमृतसर से छपरा के लिए शाम 17:45 बजे तथा त्यौहार स्पेशल 05733 अमृतसर से किशनगंज के लिए सुबह 04:25 बजे चलेगी। रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन त्यौहार स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठायें।रेलवे बोर्ड, प्रधान कार्यालयों एवं मंडल कार्यालयों में स्थित वार रूम के माध्यम से 24 घंटे रेलवे स्टेशनों की निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।