फिरोजपुर मंडल में इतिहास में पहली बार टिकट चेकिंग से ₹25.06 लाख की सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति किया! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी....

फ़िरोज़पुर मंडल ने टिकट चेकिंग में बनाया नया कीर्तिमान।

मंडल के इतिहास में एक दिन में ₹25.06 लाख की सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार और अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग के नेतृत्व में योजनाबद्ध प्रयासों के फलस्वरूप फ़िरोज़पुर मंडल ने 22 अक्टूबर को टिकट चेकिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मंडल के इतिहास में एक ही दिन में सर्वाधिक टिकट चेकिंग राजस्व प्राप्ति ₹25.06 लाख अर्जित की। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा कुल 3,348 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर ₹25.06 लाख का राजस्व वसूल किया गया। इससे पूर्व फ़िरोज़पुर मंडल द्वारा सर्वाधिक एक दिन का टिकट चेकिंग राजस्व ₹24.5 लाख था जो वर्ष 2022 में अर्जित किया गया था।मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल के सभी टिकट चेकिंग स्टाफ के सतत परिश्रम, समन्वय और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिना टिकट व अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने से रोकने के लिए रेलयात्रियों को नियमों के पालन हेतु लगातार अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।