फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने दिया यात्राओं को तोहफा लुधियाना से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने दिया यात्राओं को तोहफा लुधियाना से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए लुधियाना से बिहार व पूर्वी राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04656/04655 लुधियाना-सहरसा अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 22, 23 और 24 अक्टूबर को लुधियाना से चलेगी। यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन रात 8 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सहरसा से रात 11:50 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 9:20 में लुधियाना पहुंचेगी।04658/04657 लुधियाना-कटिहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 22 अक्टूबर को रात 11:35 बजे लुधियाना से चलेगी और 24 अक्टूबर की सुबह 10 बजे कटिहार पहुंचेगी। 24 अक्टूबर से यही ट्रेन कटिहार से दोपहर 1 बजे चलेगी और 25 अक्टूबर को रात 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन 04660/04659 लुधियाना-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल 23 अक्टूबर को शाम 4:50 बजे लुधियाना से चलेगी और 24 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।यही ट्रेन 25 अक्टूबर से कटिहार से सुबह 6:30 मिनट पर चलेगी और 26 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 04664/04663 लुधियाना-पटना फेस्टिवल स्पेशल 24 अक्टूबर को रात 8:20 बजे लुधियाना से चलेगी और अगले दिन रात 10:40 बजे पटना पहुंचेगी। यही ट्रेन 26 अक्टूबर को पटना से रात 1 बजे निकलेगी और लुधियाना सुबह 5 बजे पहुंचेगी।