उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (खानपान/ यात्री सेवा) प्रयागराज मुख्यालय द्वारा प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण

उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (खानपान/ यात्री सेवा) प्रयागराज मुख्यालय द्वारा प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण

उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (खानपान/ यात्री सेवा) प्रयागराज मुख्यालय वी.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार,व अन्य अधिकारियों के साथ गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्टेशन पर चल रहे विकास और सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया। निरीक्षण के दौरान,उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (खानपान/ यात्री सेवा) प्रयागराज मुख्यालय वी.के. शर्मा ने विभिन्न यात्री सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर का जायज़ा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने स्टेशन पर सफाई के मानकों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता, और दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया और इन क्षेत्रों में और सुधार करने के लिए निर्देश दिए गए। निरिक्षण के दौरान चल रहे आधारभूत संरचना कार्यों के दौरान संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

निरिक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना, विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति को सुनिश्चित करना हैं, और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सेवाए दी जा सके.