राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया पथ संचलन एवं शताब्दी वर्ष 

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ)

कानपुर। विजयदशमी पर्व 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी पर्व शस्त्र पूजन एवं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में रतनपुर बस्ती का पद संचलन दिनांक 12 -10- 2025 दिन रविवार को प्रात:7 बजे रामलीला मैदान आजाद पार्क रतनपुर बस्ती से प्रारंभ होकर रतनपुर बस्ती का भ्रमण करते हुए पुनः रतनपुर रामलीला मैदान में 9:30 बजे संपन्न हुआ जिसमें अरुण जी जिला शारीरिक प्रमुख का पाथेय प्राप्त हुआ एवं अरुण दुवेदी विभाग उपाध्यक्ष आरोग्य भारती एवं पनकी मंदिर महंत जितेन्द्र दास महाराज ने अपने आशीर्वचनों से स्वयंसेवकों को नया जोश प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र मिश्रा ने की एवं आरोग्य भारती के विभाग सचिव दया शंकर सहित नगर कार्यकारिणी के माननीय संघ चालक पंकज कार्यवाह राजेश, विनोद (सेवा प्रमुख) कमल, ( धर्म जागरण प्रमुख एवं रतनपुर बस्ती पालक) कुलदीप, आदित्य,करन (रतनपुर बस्ती प्रमुख), पूर्व पार्षद अशोक दुबे, गंगा सिंह, राकेश गिरी,श्याम दुबे सह शारीरिक प्रमुख राकेश, मनीष मुकेश पाठक कृष्ण नीरज सहित सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे।