जम्मू मंडल स्वच्छता अभियान 5.0 के तहत मंडल में विक्रेताओं, रसोइयों और कुलियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जाॅंच शिविर! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल.....

जम्मू। भारतीय रेल में चल रहे, स्वच्छता अभियान 5.0 के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की।? इस पहल में अभियान के तहत, स्टेशन परिसर में काम करने वाले सभी विक्रेताओं, रसोइयों और कुलियों के लिए जम्मू मंडल के पठानकोट रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क चिकित्सा जाॅंच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य, यह सुनिश्चित करना हैं। कि रेल यात्रियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने वाले लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।

यह शिविर, मंडल रेल प्रबंधक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इसके तहत विभिन्न स्वास्थ्य मापदंडों की जाॅंच की गई। जिसमें मुख्य बिंदु थे।

ऑंखों की जाॅंच, रक्तचाप मापन, शुगर की जाॅंच, सामान्य परीक्षण तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श।

चिकित्सा शिविर में चिकित्सा टीम ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मचारीयों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

जनसंपर्क निरिक्षक जम्मू मंडल राघवेंद्र सिंह