विद्यापीठ विश्वविद्यालय, बिहार ने अनीता उपाध्याय, दिनकर राव चतुर्वेदी और डॉ. विकास गुप्ता को मानद उपाधि प्रदान की

कासगंज। बिहार स्थित विद्यापीठ शंकर शिव नारायण साहित्य बलिवन सागर, गोपालगंज के विश्वविद्यालय ने अनीता उपाध्याय एवं दिनकर राव चतुर्वेदी को पीएचडी और डॉ. विकास गुप्ता को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की। यह सम्मान अलीगढ़ में आयोजित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती के अवसर पर हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में हुई दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया गया।

विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर, तीनों व्यक्तियों को उनकी सुदीर्घ संगीत एवं हिंदी सेवा, सारस्वत कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेय, शोध कार्य तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर यह मानद उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय के उप कुलपति जे वी पांडे ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की।

इस उपलब्धि पर डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. अखिलेश गौड़, एडवोकेट राजवंश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष कासगंज जितेंद्र वार्ष्णेय, जिला महामंत्री डॉ. फारूक, प्रवीण शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, आयोग के पूर्व सदस्य एवं शिक्षाविद डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य सोमवती शर्मा, शिखा अग्रवाल, गीतांजलि, प्रिया शर्मा, अनीता शर्मा और इंजीनियर राजीव शर्मा अलीगढ़ सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।