सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दहगवा पर 126 वें एपिसोड का मन की बात को सुना

स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा - सुभाष चंद्र गुप्ता

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड को जनपद बदायूं में दो हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुना।

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दहगवा पर मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना और कहा पीएम मोदी ने लोगों से इस त्योहारी सीज़न में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हमें आत्मनिर्भर बनना है और उसका रास्ता स्वदेशी से ही आगे बढ़ता है। गांधी जयंती से पहले उन्होंने खादी उत्पादों को खरीदने और उनका उपयोग करने का आग्रह किया, जो स्वदेशी का एक प्रमुख प्रतीक है।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बदायूं नगर के बूथ संख्या 159 पर मन की बात कार्यक्रम को पार्टी पदाधिकारी के साथ सुना।

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दहगवा मे मुख्य अतिथि के रूप मे अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने दहगवां में मन की बात कार्यक्रम को सुना ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयूष सिंह डॉक्टर हरिनिवास डॉक्टर हसन मियां डॉक्टर शानू मियां आदि शामिल रहे