पीलीभीत में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के बारे शक्ति टीम के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा दी गई जानकारी,साइबर अपराधों और महत�

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के बारे शक्ति टीम के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा दी गई जानकारी,साइबर अपराधों और महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में दी गई जानकारी।

पीलीभीत जनपद के ग्राम खमरिया पुल स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय मे थाना जहानाबाद की महिला शक्ति केंद्र की टीम के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा विद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।इसके अलावा महिलाओ को जागरुक करते हुए शासन द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जिनमें 1090,112,181 के वारे मे जानकारी देते हुए बच्चों को महिला के प्रति अपराध के सम्बंध मे चुप्पी तोड़ने तथा अपराध के खिलाफ आगे आने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे मे जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की गई,इस तरह के अपराधों के बारे में जानकारी देने के लिए 1930 या थाना साइबर हेल्प डेस्क �पर देने के लिए जानकारी दी गई है।