पीलीभीत जनपद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने किया रामस्वरूप पार्क का लोकार्पण। सौंदर्यीकरण के बाद भारत के वीर सैनिकों के नाम समर्पित किया गया पार्क

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


पीलीभीत जनपद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने किया रामस्वरूप पार्क का लोकार्पण।

सौंदर्यीकरण के बाद भारत के वीर सैनिकों के नाम समर्पित किया गया पार्क

पीलीभीत नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर के ऐतिहासिक रामस्वरूप पार्क का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण होने के बाद आज शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल की मौजूदगी में शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने उद्घाटन किया।पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को पिछले दिनों आतंकवाद के खिलाफ चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित किया गया है।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की गई और आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया।पीलीभीत शहर में स्वतंत्रता संग्राम की यादों से जुड़ा हुआ रामस्वरूप पार्क भारत के वीर जवानों को समर्पित करने का सौभाग्य नगर पालिका को मिला और सबसे खास बात यह है कि सौंदर्य कारण होने के बाद इसका लोकार्पण भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों द्वारा करवाया जा रहा है। पार्क में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है।सेना की चौकियां और तोप आदि के मॉडल बनाए गए हैं। दीवारों पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े चित्रों को बनवाया गया है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वरिष्ठ पत्रकार विश्व मित्र टंडन द्वारा लिखी गई पुस्तक "स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा" पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल को भेंट की।कार्यक्रम के दौरान कोरियोग्राफर सुमित और उनकी टीम के द्वारा देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया।इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित कृष्ण चंद्र मिश्रा, डॉ जगत नारायण मिश्रा, विशाल सिंह,संजीव कुमार, जसवंत सिंह,रोहिताश अवस्थी,राजेश शुक्ला, आफताब आलम खां,राम गोपाल शर्मा,विश्व मित्र टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान व्यापारी नेता अनिल महेंद्रू देवेश बंसल अर्जुन सिंह टहलानी सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, वतनदीप मिश्रा,विपिन कुमार राजू फौजी, अवतार सिंह मोनू,मोहम्मद शरीफ, इमरान, निर्मल सिंह टीटू,राशिद हुसैन, मोहम्मद अनस अंसारी,विकास बाबू, नजाकत अली कादरी, इकबाल हजरत,स्वतंत्र देवल, जितेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में शहर वासी और व्यापारी मौजूद रहे।