समाजसेवी एवं भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी ने शमसाबाद क्षेत्र के बाढ़ग्रसित आधा दर्जन गांवों में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द हाल चाल जाना

आसिफ़ राजा शमसाबाद। समाजसेवी एवं भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी ने शमसाबाद क्षेत्र के बाढ़ग्रसित आधा दर्जन गांवों में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द हाल चाल जाना। साथ ही लंच पैकेट भी वितरित किए इस दौरान उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद प्रथम से भाजपा से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी राजीव चतुर्वेदी ने सोमवार को कटरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव अचानकपुर,नरुआ नगला झौआ,रमपुरा,अज़ीज़ाबाद सहित आधा दर्जन बाढ़ पीड़ित इलाकों में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को समझा तथा संकट की इस घड़ी में उनके दर्द में शरीक होकर समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाये की गई हालांकि समय-समय पर वो बाढ़ पीड़ितों से जनसैलाब के बीच मिल कर दुख दर्द को समझा और सभी लोगो को लंच पैकेटों का वितरण किया। जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी राजीव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की दयनीय दशा को देखते हुए कहा हर साल कटरी क्षेत्र में बाढ़ से तबाही होती है लोगों को हर वर्ष हज़ारों लाखों का नुकसान भी उठाना पड़ता है उनका प्रयास होगा कोई ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे हर वर्ष बाढ़ से होने वाली तबाही से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने उपस्थित बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा वह हर संभव समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रयास करेंगे।