पालिका अध्यक्ष के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों से जल निकासी एवं सहयोग की अपील की।

पीलीभीत। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए लोगों के घरों में पानी भर गया। जलभराव को लेकर लोगों में गुस्सा दिखाई दिया हालांकि चेयरमैन डा आस्था अग्रवाल द्वारा जलनिकासी हेतू स्वयं लगकर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की वात कही गई है वही भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी लोगों से सहयोग एवं धैर्य वनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा की भाजपा के सभी लोगों को जलनिकास में सहयोग के लिए कहा गया है। चेयरमैन डा आस्था अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मैदान में हैं।डा आस्था अग्रवाल ने कहा किसी भी समस्या एवं जलभराव की स्थिति हो नाला चोक हो शहरवासी उन्हें तुरंत अवगत करायें।