आकाशीय बिजली गिरने से गई पिता की जान तो विधायक ने रखा सर पर हाथ।

पीलीभीत। आकाशीय बिजली गिरने से मरौरी ब्लाक के गांव आमखेड़ा वाहनपुर निवासी जितेंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया पीलीभीत में खराव मौसम और वारिश के कारण शहपुरा गांव के पास बरखेड़ा से वापस आते समय बिजली गिरने से हादसा हो गया जिसमें युवक की जान चली गई थी। मंगलवार को भाजपा विधायक एसडीएम को लेकर गांव पहुंचे और गमगीन परिवार से मुलाकात कर हालचाल पूछा साथ ही सरकार की तरफ से 4 लाख रुपए का चेक भी दिया।मृतक के दोनों बच्चों के सर पर हाथ रख कर विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।