पीलीभीत में बाढ़ राहत बचाव कार्य के साथ साथ बाढ़ ग्रस्त एरिया में पीलीभीत प्रशासन के द्वारा भोजन पैकेट एवं राहत सामग्री का किया जा रहा है वितरण। एडिशनल एसपी विक्रम दहिया,एसडीएम अमरिया मयंक

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में बाढ़ राहत बचाव कार्य के साथ साथ बाढ़ ग्रस्त एरिया में पीलीभीत प्रशासन के द्वारा भोजन पैकेट एवं राहत सामग्री का किया जा रहा है वितरण।

एडिशनल एसपी विक्रम दहिया,एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी,एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जाकर राहत सामग्री एवं भोजन पैकेट वितरण किए गए हैं।

पीलीभीत जनपद में कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद नदियों में छोड़े गए पानी से पीलीभीत में बाढ़ आ गई है.बाढ़ के पानी से कई गांव इसकी चपेट में आ गए हैं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।शासन और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों के द्वारा बाढ़ ग्रस्त एरिया में जाकर मौका मुहाना किया जा रहा है और बाढ़ ग्रस्त एरिया में फंसे लोगों को राहत सामग्री और भोजन के पैकेट वितरण किऐ जा रहे हैं।इसी क्रम में आपको बता दें अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया के द्वारा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें राहत सामग्री वितरित की गयी है।इसके अलावा पीलीभीत नगर में चार कम्युनिटी किचन का संचालन संचालन किया जा रहा है।इन कम्युनिटी किचन का संचालन एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में चल रहा है।1 दिन में 1200 के ऊपर लंच पैकेट बांटे गए हैं वहीं उप जिला अधिकारी तहसील अमरिया मयंक गोस्वामी और तहसील कलीनगर के उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह के द्वारा अपनी तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त एरिया में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया गया है।तहसील सदर के नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी के द्वारा तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम सिया बाड़ी पट्टी में लंच पैकेट का वितरण किया गया है इसके अलावा पीलीभीत भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर लंच पैकेट वितरण किए गए हैं।