श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर की भिडंत में 11 लोगों की मौत, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मिला।

*श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर की भिडंत में 11 लोगों की मौत, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मिला।*


*🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*


जनपद-बुलन्दशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटना गांव के पास दर्शन करने जाते हुए जनपद कासगंज के रफायदपुर गांव निवासियों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक कंटेनर से भीषण दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मौत एवं 45 के घायल होने की हृदयविदारक घटना से समस्त प्रदेश कांग्रेस अत्यंत दुःखी एवं आहत है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री अजय राय जी (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार, इस दुर्घटना में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने, घटना का स्थलीय जायजा लेने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि मंडल जनपद कासगंज भेजा जा रहा है।

**प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख सदस्य हैं:**
1. श्रीमती सत्या बहन, पूर्व सांसद
2. श्री विवेक बंसल, पूर्व एम.एल.सी. एवं पूर्व सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
3. श्री धर्मेंद्र लोधी, समन्वयक, कासगंज
4. श्री अजय शर्मा, समन्वयक, कासगंज
5. श्री मनोज पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, कासगंज
6. श्री राजेन्द्र कश्यप, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, कासगंज
7. श्री अदनान मियां, पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, कासगंज
8. श्री अनिल कुमार सोलंकी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, एटा
9. श्री सत्य प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
10. श्री संजीव गुप्ता, जिला अध्यक्ष, सेवा दल
11. श्री सोहन लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
पंकज गौतम,श्री मती ज्योति सोलंकी एडवोकेट,नेमा दिवाकर, रितिक गुप्ता,सिद्धार्ध नायक एडवोकेट,दिनेश चंद्र सागर आदि।
तथा अन्य गणमान्य कांग्रेसजन।
उक्त प्रतिनिधि मंडल **दिनांक 27 अगस्त, 2025 को कासगंज** पहुँचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उन्हें अपनी गहरी संवेदना प्रदान करेगा। मंडल घटना स्थल का जायजा लेगा और दुर्घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करेगा।
मंडल का एक प्रमुख उद्देश्य स्थानीय प्रशासन से भेंट करके पीड़ित परिवारों के हित में निम्नलिखित मांगें रखना है:
1. **मृतकों के परिवारों को दस लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता** प्रदान की जाए।
2. सभी **घायलों का मुफ्त एवं उच्चस्तरीय इलाज** कराया जाए।
3. **मृतक के परिवार के एक योग्य सदस्य को तुरंत सरकारी नौकरी** प्रदान की जाए।
4. जिन ग्रामीणों के पास अपना मकान नहीं है, उनके **आवास की उचित व्यवस्था** की जाए।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।