फिरोजाबाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। रविवार को फिरोजाबाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें कुल 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। गठन के बाद सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर विनय चतुर्वेदी, सुनील वाशिष्ठ, अरविंद शर्मा, राजीव सक्सेना एवं अमित उपाध्याय को मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष पद पर जितेंद्र शर्मा, महासचिव पद पर राहुल चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा पोरवाल को चुना गया।

इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में देवेंद्र सिंह चौहान, लवकुश शर्मा, मोहम्मद शाहिद, सौरभ शर्मा और नरेंद्र शर्मा (सोनू) को जिम्मेदारी दी गई है।
सह सचिव सचिन यादव,सह कोषाध्यक्ष दुष्यंत यादव,संगठन मंत्री डी.के. सिंह,सह संगठन मंत्री वरुण दीक्षित,मीडिया प्रभारीसाहिल खान,सह मीडिया प्रभारीमंजेश यादव तथा आय-व्यय निरीक्षकसूरज वर्मा को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत वशिष्ठ, धीर राजपूत, अतुल उपाध्याय, नरेंद्र वशिष्ठ, अरशद अली, अमित पाराशर, राजेंद्र सिंह, दिनेश वशिष्ठ, विष्णु कुमार, प्रेमपाल सिंह एवं गौरव राठौर को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी गठन के उपरांत पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब को और मजबूत करने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।