जिले के 10 ग्राम पंचायतों में 30-30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन

जांजगीर-चांपा। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। जिले की 10 ग्राम पंचायतों में महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक सदन पर 30-30 लाख रुपयेकी राशि खर्च होगी। इस प्रकार प्रदेशभर में 166 महतारी सदनके लिए कुल 49 करोड़ 80 लाख रुपयेजारी किए गए हैं।

निर्माण हेतु चयनित ग्राम पंचायतों में विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम चोरिया, सरहर, बम्हनीडीह, बिर्रा, पामगढ़ के धरदेई, मेउभांठा, अकलतरा के कोटमीसोनार, बलौदा का जर्वे (ब)तथा नवागढ़ के सेमरा और पचेड़ा शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्माने कहा कि ?न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य प्रदेश में तेजी से हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने कई बार बैठकों एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की थी। महतारी सदन इसी मांग का स्थायी समाधान साबित होगा।?

अब तक प्रदेश में 368 महतारी सदनकी स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण पूर्णहो चुका है। प्रत्येक महतारी सदन लगभग 2500 वर्गफुट क्षेत्रमें बनेगा, जिसमें?

* कमरा

* बरामदा

* हाल

* किचन

* स्टोररूम

* पेयजल हेतु ट्यूबवेल

* सामुदायिक शौचालय

* वाटर हार्वेस्टिंग

* सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आगामी 5 वर्षों में हर ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके।

CitiUpdate के लिए ? समीर खूंटे की रिपोर्ट