Chandauli News:गांव से दिल्ली के लाल किले तक परचम लहराने वाली ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता का विधायक ने किया भव्य स्वागत,प्रधानमंत्री के ध्वजारोहण कार्यक्रम से लौटीं ग्राम प्रधान, क्षेत्र में उत्सव जैसा

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर आयोजित ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर लौटीं सिकन्दरपुर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर विधायक कैलाश आचार्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया और चंदौली की शान बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि सिकन्दरपुर जैसे छोटे की प्रधान देश की राजधानी में आयोजित राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।गांव से लेकर दिल्ली तक क्षेत्र का नाम रोशन करना गर्व की बात है। यह उपलब्धि न केवल सिकन्दरपुर की है बल्कि पूरे चंदौली जिले के लिए सम्मान की बात है।गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से ग्राम प्रधान का भव्य स्वागत किया। क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए कहा कि सीमा गुप्ता ने यह साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो गांव की आवाज़ भी दिल्ली के लाल किले तक गूंज सकती है।ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने इस सम्मान को क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे गांव और जिले की है। मैं हमेशा गांव के विकास और महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए काम करती रहूंगी।इस मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर दिखा। लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए अपने जनप्रतिनिधियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।इस ऐतिहासिक क्षण ने ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता को न केवल गांव का गौरव बना दिया, बल्कि उन्होंने पूरे जिले का मान भी बढ़ाया। अब क्षेत्र के लोग उन्हें जिले की बेटी से प्रेरणा मानते हुए नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने का संदेश दे रहे हैं।