राजकोट मंडल में डबल ट्रैक कार्य के चलते कुछ और ट्रेनें होंगी प्रभावित

राजकोट मंडल में डबल ट्रैक कार्य के चलते कुछ और ट्रेनें होंगी प्रभावित

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में स्थित लाखाबावल-पीपली-कानालुस सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के चलते 20 अगस्त से लेकर 23 अगस्त, 2025 तक कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

आंशिक रूप से रद्द की गयी ट्रेनें

1. 21.08.2025 को मुंबई सेंट्रल से रवाना होने वाली ट्रेन नं 22945 मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल को जामनगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन जामनगर-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. 20.08.2025 को एरणाकुलम से रवाना होने वाली ट्रेन नं 16338 एरणाकुलम-ओखा एक्सप्रेस को हापा में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन हापा-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

3. 22.08.2025 की ट्रेन नं 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल ओखा की जगह जामनगर से शुरू होगी। इस तरह यह ट्रेन ओखा-जामनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

4. 23.08.2025 की ट्रेन नं 16337 ओखा-एरणाकुलम एक्सप्रेस ओखा की जगह हापा से शुरू होगी। इस तरह यह ट्रेन ओखा-हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रिशेड्यूल की गयी ट्रेनें

1. ट्रेन नं 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 22.08.2025 को ओखा से अपने निर्धारित समय 12.15 बजे की जगह 5 घंटा और 45 मिनट की देरी से 18.00 बजे प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन नं 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 22.08.2025 को पोरबंदर से अपने निर्धारित समय 19.40 बजे की जगह 1 घंटा और 10 मिनट की देरी से 20.50 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबंधित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।