भुज-राजकोट स्पेशल ट्रेन निरस्त, जानिए...

8 अगस्त से 28 सितंबर 2025 की भुज-राजकोट स्पेशल ट्रेन निरस्त

पश्चिम रेलवे द्वारा वर्तमान में यात्री संख्या में कमी के मद्देनजर ट्रेन संख्या 09546/09545 भुज-राजकोट-भुज त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 09546 भुज-राजकोट त्रि साप्ताहिक स्पेशल 08 अगस्त 2025 से 28 सितंबर 2025 तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 09545 राजकोट-भुज त्रि साप्ताहिक स्पेशल 07 अगस्त 2025 से 27 सितंबर 2025 तक निरस्त रहेगी।