संस्कृति पब्लिक स्कूल में सावन उत्सव मनाया गया

आरा - संस्कृति पब्लिक स्कूल , कायमनगर ,आरा में सावन महीने में भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ?हरियाली दिवस? के रूप में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैसे मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता , राखी बनाना ,बिना अग्नि पाक- कला ,सावन के कजरी पर नृत्य प्रस्तुति एवं सी.आर.पी.एफ कैंप कोईलवर में वीर सैनिकों को रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. अजय सिंह एवं निदेशक डॉ. आलोक सिंह सभा की शुरुआत अपने संबोधन से किया।डॉ. अजय सिंह (पूर्व एम.एल.सी) ने भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति एवं सभ्यता को बचाए रखने पर बल देते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर इस दुनिया में भारत की सौंदर्यपूर्ण संस्कृति को समाज में संवाहित एवं संचालित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को इस ज्ञान से रू-ब-रू कराना आवश्यक एवं एक सकारात्मक पहल है।
इस सभा में नन्हे नन्हे बच्चों ने कजरी पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर छुपी कला-कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला। राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों का हुनर देखकर लगा कि सचमुच यह हमारे भावी होनाहार ?नगमे? हैं ,जो हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित करेंगे और संस्कृति रूपी धरोहर को प्रचारित-प्रसारित करेंगे बिना अग्नि पाक-कल के माध्यम से बच्चों ने यह दर्शाया कि बच्चे केवल पढ़ते ही नहीं बल्कि पाक-कला में भी वह निपुण है। इन्होंने कई स्वादिष्ट एवं लज़ीज़ व्यंजन बनाए एवं उत्कृष्ट तरीके से परोसा।
तदोपरांत विद्यालय की छात्राएं सी.आर.पी.एफ.कैंप कोईलवर में तैनात वीर सैनिकों के बीच भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन मनाने गए। जहां राष्ट्र के सजग प्रहरी ,कर्मठ एवं बहादुर सैनिकों के कलाई में राखी बांधकर उनको दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए मिठाइयाॅं खिलाई।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय की प्राचार्या ज़किया यास्मीन ने बच्चों को विशिष्ट प्रदर्शन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों को सर्वगुण संपन्न होने के लिए इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।यह हमें अपने संस्कृति से अभिभूत करता है।
विद्यालय अपने नाम के अनुरूप काम करके बच्चों के गुणों का निखारने का काम करता है और भविष्य में हमेशा करता रहेगा।
इस अवसर पर दीपक तिवारी ,सत्यदेव सिंह ,डाॅ.अमित उपाध्याय ,रोशन सिंह ,अनिल सिंह ,अशोक सिंह ,अमरेश मिश्रा ,कुमुद , शिवांगी ,सुरभि ,विशाल ,कृति ,लक्ष्मी सिंह ,आफिया ,सिमरन ,एजाज़ तथा अन्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।